पुलिस थाना धोलागढ देवी ने विधुत विभाग कर्मचारियो के साथ मारपीट करने वाले प्रकरण में 02 आरोपी किए गिरफ्तार
कठूमर (दिनेश लेखी)। थाना धोलागढ देवी पुलिस टीम द्वारा गोठडा गांव में पिछले दिनों विभाग कर्मचारियो के साथ हुई मारपीट प्रकरण मे कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। पूर्व मे 26 अक्टूबर को मुलजिम मोरमल पुत्र मालेखां निवासी गोठडा को गिरफ्तार किया जा चुका है।
थानाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि गोठडा गांव में विधुत कर्मचारियो के साथ हुई मारपीट प्रकरण में कार्यवाही करते हुए 05.11.2025 को अन्य आरोपी आसीन पुत्र जसमल उर्फ जस्सी उम्र 49 साल जाति मेव निवासी गोठडा थाना धोलागढ देवी जिला अलवर को बडौदा मेव से गिरफ्तार किया गया तथा दूसरा 06.11.2025 को आरोपी जोरमल पुत्र माले खाँ जाति मेव उम्र 65 साल निवासी गोठडा थाना धोलागढ देवी को बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया गया।
घटना 08.07.2025 को गांव गोठडा में उपभोक्ता मुबारिक खान पुत्र भूल्लू खान व आरिफ पुत्र भूल्लू खान निवासी गोठडा के घरेलू कनेक्शन की विद्युत सप्लाई एलटी लाइन को ट्रांसफार्मर से जोडने के दौरान फिडर इंचार्ज व विधुत विभाग कर्मचारियों के साथ आरोपीयान आसिन खान, मोरमल व महिलाओ द्वारा ट्रांसफार्मर से विधुत सप्लाई नही जोडने दिया तथा फिडर इंचार्ज के साथ हाथापाई कर मारपीट की गई । तत्पश्चात दिनाँक 09.07.2025 को भी विधुत विभाग कर्मचारियो द्वारा उपभोक्ता की घरेलू सप्लाई को ट्रासफार्मर से जोडना चाहा परन्तु उपरोक्त आरोपीयान द्वारा विधुत सप्लाई को जोडने नही दिया तथा विधुत उपकरणो को फेंककर कार्य नही करने दिया। आदि पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान आरम्भ किया गया।