पुलिस से मुठभेड़ में पैरों में गोली लगने के बाद 10 हजार का इनामी बदमाश जाहिद उर्फ बुल्टी मेव गिरफ्तार
डीएसटी और खोह थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही कर किया गिरफ्तार, एक कट्ठा 3 15 बोर और 10 जिंदा कारतूस किए जप्त
डीग (नीरज जैन) डीग जिले के खोह थाना क्षेत्र में शुक्रवार की तड़के 4 बजे जटेरी और हयातपुर के डीएसटी टीम और खोह थाना पुलिस के साथ मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी बदमाश जाहिद उर्फ़ बुलटी पुत्र नसरू मेव निवासी गढ़ीमेवात थाना खोह जिला डीग जवाबी कार्यवाही में दोनों पैरो में पुलिस की गोली मार कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे डीग के जिला अस्पताल में दाखिल कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए आरबीएम जिला हॉस्पिटल भरतपुर रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने उसके पास से एक कट्टा 315 बोर एवं 10 जिंदा कारतूस 315 बोर के और एक अपाचे मोटरसाइकिल विना नंबरी जप्त की है।
खोह थाना प्रभारी महेंद्र शर्मा ने बताया है कि शुक्रवार की तड़के करीब 4 बजे बदमाशों की तलाश में एस आई वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में डीएसटी टीम और सी आई महेंद्र शर्मा के नेतृत्व में खोह थाना पुलिस की टीम गांव जटेरी और हयातपुर के बीच मोनी बाबा के आश्रम के पास पहुंची तो उन्हें वहां अपाची बाइक पर गढ़ी मेव निवासी शातिर बदमाश जाहिद उर्फ बुल्टी मेव दिखाई दिया जो पुलिस को देख भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिस पर पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों पैरों में घुटनों के नीचे पुलिस की गोलियां लगने बदमाश जाहिद घायल हो गया।
थाना प्रभारी शर्मा के अनुसार जाहिद ने पुलिस पर अपने पास मौजूद अवैध 315 बोर कट्टे से 20 राउंड फायर किए ।पुलिस की जवाबी कार्यवाही वाही में डीएसटी टीम और पुलिस ने 8 राउंड फायरिंग की जिसमें 2 गोलियां जाहिद के दोनों घुटनों के नीचे पैरों में लगी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस को मुठभेड़ के स्थान से गोलियों के 5 खाली खोखे मिले है।
10 हजार के इनामी बदमाश
जाहिद उर्फ बुल्टी के खिलाफ है राजस्थान और हरियाणा के 16 थानों में चोरी ,वाहन चोरी, पशु चोरी, डकैती, लूट, प्राण घातक हमले, पुलिस पर हमले सहित अन्य अपराधों में 30 मुकदमे दर्ज है जिसमें जनूथर थाने में दर्ज भैंस चोरी के मुकदमे में उसकी गिरफ्तारी पर एसपी डीग द्धारा 10 हजार रूपये का इनाम घोषित है।
फिलहाल घायल आरोपी जाहिद इलाज के लिए आरबीएम जिला हॉस्पिटल भरतपुर में भर्ती है। पुलिस की अपराधी यो की गिरफ्तारी को लेकर यूपी पुलिस की तरह राजस्थान में भी किए गए आपरेशन लंगड़ा को लेकर भय भय व्याप्त हो गया है।


