दवा समझकर तेजाब पी गया उपचार के दौरान मौत

Nov 7, 2025 - 13:37
 0
दवा समझकर तेजाब पी गया उपचार के दौरान मौत

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र स्थित नई बस्ती दिवाकरी में एक व्यक्ति की तेजाब पीने से मौत हो गई।
 जानकारी के अनुसार, नटवर सिंह नामक व्यक्ति ने शराब के नशे में गलती से दवा समझकर तेजाब पी लिया जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
वैशाली नगर थाने के एएसआई शिवलाल ने बताया कि मृतक नटवर सिंह निवासी दिवाकरी ने नशे की हालत में गलती से तेजाब का सेवन कर लिया था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................