ग्राम रथ अभियान से अंतिम छोर तक पहुंचेगा विकास, हर ग्रामीण को मिलेगा योजनाओं का लाभ: जवाहर सिंह बेढ़म

May 9, 2026 - 17:56
 0
ग्राम रथ अभियान से अंतिम छोर तक पहुंचेगा विकास, हर ग्रामीण को मिलेगा योजनाओं का लाभ: जवाहर सिंह बेढ़म

डीग / नीरज जैन 9 मई।  प्रदेश के गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने ग्राम पंचायत पास्ता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि विकास की रोशनी गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि ग्राम रथ अभियान इसी उद्देश्य को साकार करने का सशक्त माध्यम बन रहा है, जिसके जरिए ग्रामीणों को उनकी पात्रता अनुसार सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा हमारी सरकार गांव, गरीब और किसान के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। आज ग्राम रथ के माध्यम से योजनाओं की जानकारी सीधे आपके द्वार तक पहुंच रही है, जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। आप सभी जागरूक बनें और इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
गृह राज्य मंत्री ने बेढम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत पास्ता में विधायक निधि से निर्मित सीसी खरंजा मार्ग का लोकार्पण किया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को कच्चे रास्तों और जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। “यह मार्ग पंचायत भवन से रतन मास्टर के घर तक आवागमन को सुगम बनाएगा और ग्रामीणों के दैनिक जीवन को आसान करेगा ।
मंत्री बेढ़म ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि विकास कार्य टिकाऊ और पारदर्शी होने चाहिए, ताकि आमजन को दीर्घकालिक लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में कोई कमी न रखें।
 इस अवसर पर ग्राम रथ पर लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन भी किया गया, जिसका अवलोकन गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, जिला कलेक्टर मयंक मनीष एवं अन्य अतिथियों ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत समिति डीग की प्रधान शिखा प्रदीप कौरैर ने की। सह-अध्यक्ष के रूप में प्रशासक निर्मला देवी एवं प्रतिनिधि केशव सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में वार्ड पंचों सहित ग्राम पंचायत पास्ता के अनेक ग्रामीणों ने भाग लिया और क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए गृह राज्य मंत्री का आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................