माता-पिता बच्चों की प्रतिभा पहचानें और उसी दिशा में करें प्रोत्साहित : संदीप सारस्वत

द ब्रेन पावर स्कूल का वार्षिकोत्सव ‘नृत्य रंगोली’ शानदार प्रस्तुतियों के साथ सम्पन्न

Nov 11, 2025 - 11:32
 0
माता-पिता बच्चों की प्रतिभा पहचानें और उसी दिशा में करें प्रोत्साहित : संदीप सारस्वत

जयपुर ( जयवीर सिंह) । द ब्रेन पावर स्कूल का 5वां वार्षिकोत्सव ‘नृत्य रंगोली’ निर्मला ऑडिटोरियम में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। हर वर्ष की तरह इस बार भी छात्रों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि अनंत शेष दास प्रभु (वाइस प्रेसिडेंट, गुप्त वृंदावन धाम, जयपुर) ने कहा कि आज माता-पिता अपनी अपेक्षाओं का बोझ बच्चों पर डाल देते हैं, जिससे उनकी वास्तविक प्रतिभा दब जाती है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई समेत जीवन के हर क्षेत्र में संतुलन जरूरी है, जिससे बच्चों पर मानसिक दबाव न बढ़े।

दूसरे सत्र के मुख्य अतिथि संदीप सारस्वत (एडिशनल एसपी, एसीबी) ने कहा कि बच्चों द्वारा आत्महत्या जैसा कदम अत्यंत चिंताजनक है। अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों की प्रतिभा को पहचानें और उन्हें उसी दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में डॉ. कुलदीप बीलोनिया, महेंद्र बाबू चौहान, कैलाश ओझा और छीतर लाल शर्मा मौजूद रहे।
गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में सीमा साहू, नवरतन साहू और देशराज शर्मा उपस्थित रहे। मैनेजमेंट कमेटी से पूजा साहू, सांवरिया साहू और हेमलता साहू ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम की शुरुआत 12 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। प्रिंसिपल सीमा साहू ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, इसके बाद एनुअल अवॉर्ड पार्ट–फर्स्ट का आयोजन हुआ।
छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। अंत में डायरेक्टर नवरतन साहू व प्रिंसिपल सीमा साहू ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और छात्रों का आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है