स्वामी ललित किशोरी देव प्राकट्योत्सव में सजाए गए 56 पकवान, भजन सध्यां एवं अन्नकूट महोत्सव में उमडा जनसैलाव
हलैना (विष्णु मित्तल) श्री स्वामी हरिदासीय राधा प्रसाद सेवा ट्रस्ट, ब्रज गोलोक सेवा समिति, धर्म रक्षा संघ, श्री हरिदाय मित्र मण्डल की ओर से वृन्दावन नगर की पंचकोसी परिक्रमा गोपाल खार स्थित राधा प्रसाद धाम पर श्री हरिदास पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी राधा प्रसाद देव जू महाराज के सानिध्य में रसिक शिरोमणी स्वामी हरिदास जू महाराज की पंरपरा के आचार्य ललित किशोरी देव जू महाराज का 322 वां प्राकट्योत्सव मनाया गया और सन्त दर्शन, प्रवचन, भजन सध्यां, अन्नकूट प्रसादी आदि का आयोजन हुआ, जिसमें 56 पकवान और 51 प्रकार के पुष्पों का दरवार सजाया गया। ललित कुन्ज आश्रम के महन्त मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने बताया कि हरिदास सम्प्रदाय के सन्त ललित किशोरी शरण देव जू महाराज का 322 वां प्राकट्योत्सव महाया गया, जिसके तहत 56 पकवान और फूल बंगला सजाए गए साथ ही सन्त दर्शन, भजन सध्यां, अन्नकूट प्रसादी आदि का आयोजन हुआ। जिसमें देश-विदेश के सन्त व श्रद्वालुं सहित राजस्थान व उत्तरप्रदेश राज्य के भरतपुर, हलैना, हिण्डोन, जयपुर, अलवर, डीग, दौसा, सवाईमाधोंपुर, धौलपुर, नदबई, उच्चैन, बयाना, वैर आदि स्थान के श्रद्वालुओं की सख्यां अधिक रही।

