टैगोर फाउंडेशन स्कूल में हषोल्लास से मनाया बाल दिवस

आज के बच्चे ही देश के सच्चे निर्माता है .- सैनी

Nov 14, 2025 - 12:56
 0
टैगोर फाउंडेशन स्कूल में हषोल्लास से मनाया बाल दिवस

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) कस्बे के चुंगी नंबर तीन पर स्थित कुआं कानुहाला पर स्थित टैगोर फाउंडेशन स्कूल के प्रांगण में शुक्रवार को बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की छात्रा कुमारी आरती सैनी व कुमारी साक्षी सैनी ने की l जबकि विशिष्ट अतिथि कुमारी मोनिका सैनी खातेडा थी lविद्यालय के डायरेक्टर शैतान सिंह तक वह प्रधानाचार्य सुनील कुमार सैनी पूर्व सोनू सर ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया   l कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार सैनी उर्फ़ सोनू सर ने कहा कि आज के बच्चे ही देश के सच्चे निर्माता है l इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर शैतान सिंह टांक ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है l डायरेक्टर टाक ने आगे कहा कि बाल दिवस बच्चों को समर्पित भारत का एक राष्ट्रीय त्योहार है l विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार सैनी उर्फ़ सोनू सर ने भी पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन परिचय पर विस्तार से प्रकाश डाला l इस अवसर पर विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापक राम सिंह सैनी, महेंद्र कुमार स्वामी ( शास्त्री ) राहुल सैनी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................