बाबा सुंदरदास जी महाराज का दो दिवसीय मेला 5 सितंबर से होगा शुरू
विशाल भजन संध्या, रंगारंग प्रस्तुतियां और भंडारे का होगा आयोजन
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) चिराना कस्बे के पूर्वी ढ़हर स्थित किरोड़ी घाटी के पास विराजित बाबा सुंदरदास जी महाराज के पावन धाम पर 05 सितंबर से दो दिवसीय जागरण एवं मेले का आयोजन शुरू हो रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
बाबा सुंदरदास सेवा समिति के सदस्य तोलाराम सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार रात्रि को संतो के सान्निध्य में विशाल भजन संध्या आयोजित की जाएगी l जिसमें प्रसिद्ध भजन मंडली झाबर जी नागौरी एंड पार्टी (रेनवाल) भजनों की रसधारा बहाएगी।
शनिवार, 7 सितंबर को मेले का दूसरा दिन होगा, जिसमें प्रातः 10:15 बजे से राकेश सैनी एंड पार्टी (पनिहारवास) द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियों से भक्तों को भावविभोर किया जाएगा।
रविवार, 8 सितंबर को सुबह 11 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु एक साथ पंगत प्रसाद का लाभ लेंगे।
समिति द्वारा मेले की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और सेवा कार्यों के लिए स्वयंसेवकों की टीमें सक्रिय रहेंगी।