मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कार्मिकों का एसडीएम ने किया सम्मान
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। भारत निर्वाचन आयोग व निर्वाचन विभाग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम - 2026 के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों के द्वारा किये जाने वाले मतदाता सूची के परिगणना प्रपत्र वितरण, संग्रहण व ऑनलाईन किये जाने का कार्य किया जा रहा है, जिसमें विधानसभा क्षेत्र 113-मकराना के अन्तर्गत विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुपरवाईजर संख्या 2 नेताराम उप प्राचार्य एवं बीएलओ भाग संख्या 83 राजूराम, भाग संख्या 205 गणेश, भाग संख्या 5 छोटू राम, भाग संख्या 115 देवी लाल, भाग संख्या 200 टीकम स्वामी को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (उपखण्ड अधिकारी) मकराना अंशुल सिंह एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (तहसीलदार) मकराना कृष्णा शर्मा व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी) मकराना बजरंग सिंह द्वारा माला एवं साफा पहना कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हुक्मा राम लेगा एवं जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर ओम प्रकाश, सुपरवाईजर रतनसिंह राजपुरोहित, मेवाराम, मेघराज, रामदेव पारीक, धन्नाराम जोड, सूचना सहायक उम्मेद सिंह, भंवर लाल कपूर, महेन्द्र प्रताप, बनवारी लाल एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।


