पीएम श्री स्कूल में बाल दिवस पर निबंध व लेखन प्रतियोगिता हुई आयोजित
सकट कस्बे के पीएम श्री राउमावि में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। आयोजन को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। इस मौके पर चाचा नेहरू के जीवन से संबंधित विषयों पर निबंध लेखन प्रतियोगिता के साथ ही बाल कविताएं आयोजित हुई। आयोजन के दौरान विधालय के प्राचार्य पूरन चंद मीणा ने पं चाचा नेहरु के बच्चों के प्रति प्रेम को आज की युवा पीढ़ी को अपने जीवन मे अपनाने की बात कही।