वन्देमातरम के 150 वर्ष एवं संविधान के 75 वर्ष पर आधारित मल्टीमीडिया प्रदर्शनी संपन्न

‘‘वंदे मातरम एक मंत्र, एक ऊर्जा, एक स्वप्र और एक संकल्प’’-एडीएम सिटी

Nov 14, 2025 - 13:13
 0
वन्देमातरम के 150 वर्ष एवं संविधान के 75 वर्ष पर आधारित मल्टीमीडिया प्रदर्शनी संपन्न

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, जयपुर एवं सवाई माधोपुर द्वारा वन्देमातरम के 150 वर्ष तथा संविधान के 75 वर्ष थीम पर आधारित केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रदर्शनी में विभिन्न योजनाओं, नीतियों एवं राष्ट्रीय विषयों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी डिजिटल माध्यम से आमजन तक पहुँचाई गई।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर, शहर, राहुल सैनी ने कहा कि वंदे मातरम एक मंत्र, एक ऊर्जा, एक स्वप्र और एक संकल्प है।  इस प्रदर्शनी के माध्यम से देशभक्ति की भावना को जगाना, स्वतंत्रता संग्राम के महत्व को समझना, राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव को बढ़ाना, साथ ही युवा पीढ़ी को देश प्रेम एवं विकास के प्रति प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम भारतीय को भावनात्मक सूत्र में पिरोता हैं। यह गीत मात्र एक रचना नहीं, बल्कि देशभक्ति और एकता व आदर्शों का प्रतीक हैं। उन्होंने आमजन को केन्द्र सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों की उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराई है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे प्राप्त जानकारी को समाज तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ, जिससे जनजागरूकता और बढ़े।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अनित कुमार शर्मा ने ‘नई शिक्षा नीति’, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, ‘सर्व शिक्षा अभियान’, ‘बालिका शिक्षा’, ‘स्वच्छता’ एवं ‘राष्ट्रीय एकता’ सहित अन्य योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रदर्शनी युवा पीढ़ी को नीति एवं योजना स्तर पर जागरूक करने में अत्यंत प्रभावी साबित हुई है। उन्होंने कहा कि जब युवा शिक्षा व योजनाओं के उद्देश्य को समझते हैं, तभी देश के विकास की दिशा मजबूत होती है।
मीडिया एवं संचार अधिकारी आशीष वर्मा ने कहा कि प्रदर्शनी के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं को सरल और प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने सभी से अपील की कि प्रदर्शनी में मिली जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाया जाए।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को मिला पुरस्कार-
केंद्रीय संचार ब्यूरो, सवाई माधोपुर के प्रभारी नेमीचंद मीणा ने डिजिटल माध्यम से विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन कोटा इकाई के प्रेम सिंह यादव द्वारा किया गया। प्रदर्शनी के दौरान मौखिक प्रश्नोत्तरी, पुशअप, कुर्सी दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संतोष कुमार, प्राचार्य डॉ. शिवसिंह मीना एवं जावेद खान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में भरतपुर जिले के शिक्षा विभाग के सभी संस्था प्रधानों का सम्मेलन हुआ, जिसमें उपस्थित प्रधानाचार्यों ने डिजिटल प्रदर्शनी को सभी के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। मल्टीमीडिया प्रदर्शनी में जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, युवाओं, महिलाओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................