राज्य स्तरीय समान परीक्षा एवं एसआईआर अभियान को लेकर पीईईओ, यूसीईओ आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित

Nov 14, 2025 - 13:16
 0
राज्य स्तरीय समान परीक्षा एवं एसआईआर अभियान को लेकर पीईईओ, यूसीईओ आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिले के सभी ब्लॉकों के पीईईओ एवं यूसीईओ की आमुखीकरण कार्यशाला शुक्रवार मास्टर आदित्येन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की गई। कार्यशाला में आगामी 20 नवंबर  से 2 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय समान परीक्षा के विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। 
इसी दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम प्रशासन) घनश्याम शर्मा ने निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य प्रत्येक सरकारी कर्मचारी का कर्तव्य है और सभी अधिकारी इसे पूर्ण निष्ठा से संपादित करें। उन्होंने सभी पीईईओ, यूसीईओ एवं सीबीईओ को निर्देशित किया कि वे अपने अधीनस्थ सभी कार्मिकों का तथा उनके परिजनों का परिगणना प्रपत्र वोटर पोर्टल पर स्वयं ऑनलाइन भरवाना सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी कहा गया कि ब्लॉक स्तर के अधिकारी तीन दिवस में शत् प्रतिशत ऑनलाइन परिगणना प्रपत्र पूर्ण होने की सूचना प्रेषित करेंगे।
इसके अतिरिक्त, शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को एसआईआर अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए, ताकि जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य समयबद्ध, सटीक एवं प्रभावी तरीके से संपन्न हो सके। कार्यशाला में कुल 246 पीईईओ, यूसीईओ, सभी सातों ब्लॉकों के सीबीईओ, सीडीईओ, डीईओ सैकेंडरी एवं संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा उपस्थित रहे। अधिकारियों ने परीक्षा संचालन, जिम्मेदारियों, परीक्षार्थी सुविधा एवं निगरानी तंत्र पर विस्तृत चर्चा की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................