बाइकों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाते 5 गिरफ्तार, मोटरसाइकिले जप्त

Apr 17, 2022 - 18:43
 0
बाइकों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाते 5 गिरफ्तार, मोटरसाइकिले जप्त

डीग (भरतपुर, राजस्थान/ पदम जैन) ड़ीग सदर थाना पुलिस ने शनिवार की देर शाम थाने के सामने नाका बंदी के दौरान 5 लोगों को बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाइक चलाते हुए पाए जाने पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 बाइकों को जप्त किया है। थानाधिकारी सीआई गणपत राम के अनुसार थाने के एएसआई प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में मय जाब्ता के सदर थाने के सामने नाकाबंदी व अवैध वाहनों की चेकिंग के दौरान पांच वाइक सवारों को रुकवा कर बाइकों के कागजात मांगे तो उनके चालकों के पास बाइकों के कागजात नहीं होना पाया। पुलिस द्वारा राजकाँप ऐप के माध्यम से बाइकों के बारे में जानकारी ली तो बाइकों के नंबर मेल नहीं खाना पाया गया। उक्त पांच बाइको पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाते हुए पाए जाने पर आरोपी बाईक चालकों को गिरफ्तार किया है जिनमें हरि पुत्र रामचरण गुर्जर निवासी पान्होरी थाना सदर डीग, मोहन पुत्र मोहर सिंह जाटव निवासी मुल्लाका  थाना कामा, उदय सिंह पुत्र मंगतू गुर्जर निवासी पसोपा थाना खोह, रामवीर पुत्र लल्लू गुर्जर निवासी बंधा थाना खोह व सौरभ पुत्र ओम प्रकाश कोली निवासी कस्बा डीग शामिल है। उनके पास मिली पांचों बाइकों को जब्त कर थाना सदर डीग पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार लोगो से पूछताछ की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है