सहकार सदस्यता अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए टीम भावना से करें कार्य-डीएम

Sep 29, 2025 - 13:02
 0
सहकार सदस्यता अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए टीम भावना से करें कार्य-डीएम

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 29 सितम्बर। जिले में चल रहे विकास कार्यों, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं एवं आमजन से जुड़ी आवश्यक सेवाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु सोमवार को जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, सहकारिता, स्वच्छता एवं जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और सेवा शिविरों में मौके पर ही समाधान की व्यवस्था की जाए। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को नियमित निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी अपने विभाग की संचालित विभिन्न योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग कर प्रगति लायें और राज्य स्तरीय रैंकिंग में जिले की स्थिति सुधारने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित करें।
स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़े निर्देश
उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि बारिश से क्षतिग्रस्त स्वास्थ्य केंद्रों एवं अन्य संपत्तियों के लंबित प्रस्तावों की सूची बीसीएमएचओ के माध्यम से सत्यापित कर भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वच्छता नारी शक्ति परिवार अभियान को गति देने और रक्तदान हेतु जनजागरूकता बढ़ाने पर बल दिया। नगर निगम आयुक्त को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कचरा केंद्रों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 
ई-फाइलिंग और योजनाओं की प्रगति पर जोर
जिला कलेक्टर ने राजकीय कार्यों की ई-फाइलिंग की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को पत्रावलियों की नियमित मॉनिटरिंग और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही पीएम किसान योजना के लंबित आवेदनों की ई-केवाईसी और आधार सीडिंग का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
सहकार सदस्यता अभियान 2 से 15 अक्टूबर
उन्होंने सीईओ को निर्देश दिए कि आगामी 2 से 15 अक्टूबर तक सहकार सदस्यता अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए सहकारिता विभाग एवं संबंधित उपखण्ड अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करें। इसके तहत नवीन पैक्स गठन, सदस्यता राशि की स्वीकृति, नए सहकारिता कानून की जानकारी, युवाओं व महिलाओं के लिए विशेष सदस्यता अभियान तथा पीएम किसान योजना से संबंधित कार्य प्रमुख गतिविधियों के रूप में होंगे। साथ ही आवश्यकता अनुसार नए गोदामों के लिए भूमि चिह्नीकरण किया जाएगा।
आदि कर्मयोगी अभियान और सेवा शिविर
जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीण सेवा शिविरों में आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाने की गतिविधियां आयोजित की जाएं। सेवा शिविरों में अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी और जन समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा।
वित्तीय एवं कल्याणकारी योजनाएं
जिला कलक्टर ने पीएम स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री विश्वकर्मा योजना और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को बैंकरों के साथ समन्वय कर कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम आयुक्त एवं सीईओ पीएम स्वनिधि योजना में प्रगति लाने के लिए संबंधित बैंक अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित करें। उन्होंने खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी आधारभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए। 
इस अवसर पर सीईओ मृदुल सिंह, निदेशक घना मानस सिंह, अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी, एसीईओ रेखा रानी, आयुक्त नगर निगम श्रवण विश्नोई, उपखण्ड अधिकारी भारती गुप्ता, सहायक निदेशक लोकसेवाएं भारती भारद्वाज, सीएमएचओ डॉ. गौरव कपूर सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................