राजपुर बड़ा में वाटरशेड महोत्सव के प्रचार प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
सकट. जलग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग के द्वारा वाटरशेड महोत्सव 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत राजपुर बड़ा में वाटरशेड महोत्सव के प्रचार प्रसार के लिए रथ को जिला परिषद सदस्य राजेंद्र तिवाड़ी, सरपंच प्रतिनिधि हेमन्त भारद्वाज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाटर शेड के जेईएन नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि यह रथ पीएमकेएसवाई प्रोजेक्ट की ग्राम पंचायत सकट, नाथलवाड़ा, राजपुर बड़ा, बीघोता, कुंडला में प्रचार प्रसार के लिए पहुंचेगा और महोत्सव के अंतर्गत रील प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता एवं कार्यों का लोकार्पण नए कार्यों का भूमि पूजन एवं श्रमदान पौधारोपण एवं अन्य गतिविधियां करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि जलग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग के द्वारा वाटरशेड महोत्सव के तहत ग्रामीण समुदायों को जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के स्थायी उपयोग के प्रति जागरूक करना है।
- राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट