रेलवे का बड़ा फैसला: बयाना जंक्शन पर बढ़ा ठहराव, क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ

Nov 30, 2025 - 11:04
 0
रेलवे का बड़ा फैसला: बयाना जंक्शन पर बढ़ा ठहराव, क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ

वैर भरतपुर (कौशलेंद्र दत्तात्रेय) रेलवे ने 1 दिसंबर से मार्च 2026 तक चार महत्वपूर्ण यात्री ट्रेनों के रूट का अस्थायी विस्तार कर यात्रियों को बड़ी राहत दी है। खास तौर पर बयाना जंक्शन पर बढ़े ठहराव और रूट विस्तार से बयाना, डीग, अलवर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अब सीधी कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। पहले जहां यात्रियों को मथुरा या भरतपुर में ट्रेन बदलनी पड़ती थी, अब वे बिना किसी झंझट के सीधे अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

नए प्रावधानों के तहत बयाना-अलवर मेमू (69159) अब मथुरा के बाद सीधे अलवर तक जाएगी, जिससे बयाना से अलवर के बीच यात्रा बेहद आसान हो गई है। इसके साथ ही कोटा-अलवर एक्सप्रेस और कोटा-मथुरा एक्सप्रेस का रूट भी बढ़ाकर डीग तक किया गया है। कासगंज-गंगापुर सिटी पैसेंजर का विस्तार भी क्षेत्रीय यात्रियों के लिए फायदेमंद साबित होगा। इन बदलावों से बयाना जंक्शन अब क्षेत्र का और भी मजबूत कनेक्टिविटी केंद्र बन गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................