रुदावल में सडक मार्ग का चौडाईकरण अधरझूल में, नोटिसों के बाद भी नही हटे अतिक्रमण

Nov 30, 2025 - 11:02
 0
रुदावल में सडक मार्ग का चौडाईकरण अधरझूल में, नोटिसों के बाद भी नही हटे अतिक्रमण

वैर भरतपुर (कौशलेंद्र दत्तात्रेय)30 नवम्बर। रूदावल कस्बे से पहाडपुर तक किए जा रहे सडक निर्माण कार्य के लिए कस्बे के बस स्टेण्ड से पहाडपुर रोड पर सडक मार्ग पर किए गए अतिक्रमणों को हटाने के लिए विभाग की ओर से कार्रवाही शुरू कर दी गई। विभाग की ओर से अतिक्रमणों को चिन्हित कर मार्किंग भी की जा चुकी है। इसके बाबजूद भी अतिक्रमणों को नही हटाया जा सका है। विभाग की ओर से अतिक्रमणों को पूर्व में चिन्हित करने के बाद दोबारा से चौडाईकरण के लिए जगह की पैमाइश का कार्य कराया गया। जिसके लिए सैटलमेंट की ओर से भी रास्ते की पैमाइश का निर्णय लिया गया। शनिवार को भी इन अतिक्रमणों को चिन्हित करने के लिए एकबार फिर से सेटेलाइट पैमाइश के जरिए कार्य किया गया। विभाग की ओर से सैटेलाइट के माध्यम से पैमाइश किए जाने से कस्बे के लोगों को एकबार फिर सडक मार्ग के शीघ्र चौडाईकरण एवं अतिक्रमणों को हटाए जाने की उम्मीद जाग गई है। लेकिन लोगों का कयास है कि विभाग शायद ही इन अतिक्रमणों को हटा पाए। अगर इस सडक मार्ग से विभाग सख्ती के साथ कानूनी रूप से अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाही करे तो आमजन को जाम की समस्या से निजात मिल सकता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................