भिवाड़ी पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र में सक्रिय पीतल–तांबा चोरी गैंग का बड़ा खुलासा

Dec 1, 2025 - 12:46
 0
भिवाड़ी पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र में सक्रिय पीतल–तांबा चोरी गैंग का बड़ा खुलासा

अलवर (अनिल गुप्ता) भिवाडी पुलिस ने एक बडा खुलासा करते हुए रिलेक्सो चौक के पास स्थित कासा बाथ फिटिंग प्राईवेट लिमिटेड में हुई 900 किलो पीतल की टोटियों की चोरी के मामले को सुलझा लिया है। इस मामले में छह शातिर आरोपियों—शक्ति ठाकुर उर्फ टैणी, दीपक उर्फ काली, सुभाष, इकबाल, राहुल कुमार और अंकुर जैन—को गिरफ्तार किया गया है।
गैंग की कार्यशैली बेहद संगठित थी। आरोपी दिन में कंपनियों और गोदामों की रेकी करते थे और रात में दीवारें फांदकर ताले काटते हुए चोरी को अंजाम देते थे। चोरी का माल ऑटो रिक्शा में भरकर सीधे कबाड़ी नेटवर्क को बेचा जाता था। वारदात के बाद पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से रेलवे लाइन कहरानी के पास मुख्य आरोपी शक्ति और दीपक को पकड़ा। उनकी निशानदेही पर रामपुरा और नयागांव के कबाड़ी गोदामों से 500 किलो पीतल की टोटी बरामद की गई।
मुख्य आरोपी शक्ति ठाकुर के खिलाफ पहले से ही आधा दर्जन से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जो उसके अपराधी नेटवर्क की गहराई को उजागर करते हैं।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरणऔर एएसपी अतुल शाहू के निर्देशन में भिवाड़ी की सीडीएस, डीएसटी और तीन थानों की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है