फर्जी दस्तावेज़ों से प्लॉट बेचने के मामले में आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार

Dec 1, 2025 - 12:44
 0
फर्जी दस्तावेज़ों से प्लॉट बेचने के मामले में आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार

अलवर (अनिल गुप्ता)  जिले भर में चल रहे कपट पूर्ण रजिस्ट्रेशन, इकरारनामे के द्वारा प्लाट, खेतों की रजिस्ट्री कराने के मामलों के चलते हुए अलवर शहर के सदर थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाकर लोगों को प्लॉट बेचने का मामला सामने आया है इस प्रकार एक बड़े धोखाधड़ी प्रकरण में महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए आरोपी को अलवर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। सदर थाने के एएसआई अरुण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रवि जैन पुत्र रमेश जैन, निवासी शालीमार को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है पुलिस के अनुसार आरोपी रवि जैन ने महमुद खां और राकेश नामक व्यक्तियों को प्लॉट दिखाकर लगभग 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। इस दौरान उसने फर्जी दस्तावेज और नकली कागजात तैयार कर पीड़ितों के सामने पेश किए, जिससे वे भरोसे में आ गए। बाद में जब दस्तावेजों की जांच कराई गई तो पूरा मामला सामने आया और पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस प्रकरण में चल रही जांच के बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी पहले से ही अलवर जेल में बंद है, जहां वह सदर थाना और अरावली विहार थाना क्षेत्र के अन्य मामलों में सजा काट रहा था। इसके बाद पुलिस ने अदालत से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाया और आरोपी को जेल से गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ शुरू की।
एएसआई अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर यह भी जांच की जा रही है कि इस धोखाधड़ी में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं, और क्या आरोपी ने इसी तरह की अन्य वारदातें भी की हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है