महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गारू के विद्यार्थियों को किये स्वेटर वितरित

सर्दियों के मौसम में स्वेटर पाकर विद्यार्थियों के खिले चेहरे

Dec 1, 2025 - 12:48
 0
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गारू के विद्यार्थियों को किये स्वेटर वितरित

कठूमर (दिनेश लेखी)। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय जाटव बस्ती गारू की अध्यापिका ने स्थानीय विद्यालय में अध्यनरत सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क स्वेटर वितरित किये। 
कार्यवाहक संस्था प्रधान राकेश यादव ने बताया कि विद्यालय की स्टाफ सदस्य कृष्णा मैडम ने सोमवार को अपने स्तर पर विद्यालय में पढ़ने वाले समस्त 90 विद्यार्थियों को उच्चतम क्वालिटी के स्वेटर वितरित किए। मैडम का बच्चों के प्रति लगाव अत्यधिक रहा है। गत वर्ष भी मैडम ने अपने वेतन से वहन करके समस्त विद्यार्थियों को टोपे उपलब्ध करवाए थे।
मैडम से बात करने पर उन्होंने बताया कि गत वर्ष ही उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत सभी बच्चों को स्वेटर उपलब्ध कराने का निर्णय ले लिया था। पीईईओ साहब कृष्णकांत ने भी मैडम के इस नेक कार्य को सभी शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक बताया। सभी बच्चे स्वेटर पाकर अत्यन्त खुश दिखाई नजर आये।  
इस शुभ अवसर पर संस्था प्रधान राकेश यादव, स्टाफ सदस्य अनिल कुमार, दीपेश शर्मा, योगेश कुमार, जमुना प्रसाद, पूजा मैडम, एसएमसी अध्यक्ष बंटी मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है