कठूमर एसडीएम ने गांवों में पहुंचकर बीएलओ के कार्यों का किया औचक निरीक्षण

मौके पर बीएलओं को कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश

Nov 18, 2025 - 11:06
 0
कठूमर एसडीएम ने गांवों में पहुंचकर बीएलओ के कार्यों का किया औचक निरीक्षण

कठूमर (दिनेश लेखी ) विधान सभा क्षेत्र कठूमर में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026  के तहत मंगवार को बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर मतदातों से मतदाता परिगणना प्रपत्र ईएफ संकलित कार्य का एसडीएम श्याम सुंदर चेतीवाल ने ज्यादा दर्जन ग्राम पंचायतो में पहुंचकर निरीक्षण किया।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कठूमर श्याम सुन्दर चेतीवाल एसडीएम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाये जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की महत्ता और गंभीरता को दृष्टिगत विधानसभा क्षेत्र कठूमर की 
बेरका, खेड़ामदा, बसेठ, अर्रूवा रानोता, सुंडियाना ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर बीएलओ के ईएफ संग्रहण कार्य, बीएलओ रजिस्टर, मैंपिंग कार्य का निरीक्षण कर कार्य की समीक्षा की गई।उन्होंने जोर दिया कि सभी बीएलओ और सेक्टर सुपरवाइजरों की यह जिम्मेदारी है कि वे मतदाता सूची के अध्ययन कार्य को पूरी गंभीरता, गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है