खेतों ने ओढी पीली चादर: सरसों की फसल पर खिलने लगे फूल

Dec 3, 2025 - 12:38
 0
खेतों ने ओढी पीली चादर: सरसों की फसल पर खिलने लगे फूल

गुरला:- (बद्री लाल माली) इन दिनों चारों ओर सरसों की फस लहलहाती नजर आ रही है। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि धरती सुनहरी चादर ओढ़े हुए है।गुरला क्षेत्र के गाडरमाला मोमी सोपुरा गाडरी खेड़ा केलाशपुरी कानपुरा क्षेत्र में इन दिनों चारों ओर सरसों की फसल लहलहाती नजर आ रही है। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि धरती सुनहरी चादर ओढ़े हुए है। गुरला सोपुरा क्षेत्र के खेतों में हर तरफ दूर दूर तक सरसों की फसल में पीले फूल ही फूल दिखाई दे रहे है। जिन्हें देखकर हर कोई प्रसन्न हो रहा है।
 सरसों के फूलों को देखकर किसान भी प्रफुल्लित है।किसान सरसों की फसल आने वाले फूलों से फसल कैसी होगी का आंकलन भी कर रहे है।सोपुरा निवासी रतन पुरी भेरू पुरी गोस्वामी ने बताया की मावठ होने से सरसों की फसल को बहुत फायदा हुआ हैं।किसानों का मानना है मावठ से सरसों का बंपर उत्पादन होगा, जहां बारिश नहीं है वहां किसान सरसों की फसल की पिलाई करने में लगे। किसान रात भर जागकर खेतों ,निलगाय (रोजडे ) की रखवाली कर रहे है। सरसों के खेतों में आने वाले आवारा मवेशियों को रातभर में खेदड़ते रहते है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................