मारपीट कर 3 लाख रुपये और सोने की चेन लेकर फरार हुए
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) हमलावर, पिडित रेलवे डबलिंग प्रोजेक्ट में करते हैं काम करते हैं।बांदीकुई-आगरा रेलमार्ग पर चल रहा है डबलिंग कार्य, पिडित गुजरात के जामनगर के निवासी, करणपुरा रेलवे फाटक पर गत देर रात्रि की घटना घटित हो गई।
रेलवे डबलिंग प्रोजेक्ट में काम करने वाले दो कर्मचारियों पर मंगलवार शाम को अज्ञात हमलावरों ने हमला कर लूटपाट की। पीड़ित मनिष चौहान निवासी जामनगर (गुजरात) ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि बजे वह अपने साथी के साथ फोर व्हीलर से जा रहे थे
करणपुरा–भीटोली अंडरपास से निकलते ही दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक उनका पीछा करने लगे।
करणपुरा रेलवे फाटक पर आरोपियों ने उनकी गाड़ी रोक ली और वाहन के शीशे तोड़कर मारपीट शुरू कर दी। दोनों जान बचाकर आगे बढ़े, लेकिन मुडिया रेलवे फाटक नंबर 92 पर फाटक बंद होने से 4–5 बाइकों से आए 10–15 लोगों ने उन्हें घेर लिया और पत्थरों से हमला कर दिया।
हमले में पीडित के चेहरे पर चोट आई, जबकि बीच-बचाव करने पर साथी युवक के सिर में गंभीर चोट लग गई और वह बेहोश हो गया। आरोपियों ने कार के शीशे तोड़कर गाड़ी में रखे 3 लाख रुपये व पिडित की सोने की चेन लेकर फरार हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर रैणी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को रैणी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रैणी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

