सरिस्का टाइगर रिज़र्व में पर्यटकों को बाघ 2304 की शानदार साइटिंग
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के सरिस्का टाइगर रिज़र्व में घूमने पहुंचे पर्यटकों के लिए दिन बेहद रोमांचकारी रहा। सुबह की सफारी के दौरान टूरिस्टों को प्रसिद्ध बाघ 2304 की बेहतरीन और पास से साइटिंग देखने को मिली। लंबे समय बाद बाघ का इस तरह खुले क्षेत्र में दिखना पर्यटकों के लिए उत्साह और आकर्षण का बड़ा अवसर बना। बाघ की साइटिंग कालीबाड़ी रूट के आसपास हुई, जहां वह काफी देर तक सहज रूप से घूमता रहा। इस दौरान पर्यटकों ने इस दुर्लभ पल को अपने कैमरों में कैद किया। मौके पर मौजूद वन विभाग की टीम लगातार निगरानी बनाए रही। वन अधिकारियों के अनुसार, सरिस्का में बाघ 2304 का स्वस्थ और सक्रिय दिखाई देना टाइगर संरक्षण की मजबूत स्थिति को दर्शाता है। पर्यटकों ने इसे अपने जीवन की सबसे यादगार साइटिंग बताया।

