विशेष दिव्यांगजनो का रविवार को जाचेंगे स्वास्थ्य, चिमनपुरा रोड स्थित दिव्यांग सेवा सस्थान मे होगा आयोजन, चिकित्सक देंगे निःशुल्क सेवाएं

Dec 6, 2025 - 12:12
 0
विशेष दिव्यांगजनो का रविवार को जाचेंगे स्वास्थ्य, चिमनपुरा रोड स्थित दिव्यांग सेवा सस्थान मे होगा आयोजन, चिकित्सक देंगे निःशुल्क सेवाएं

पाली (राकेश कुमार लखारा)  महिला सुरक्षा सहयोगी समिति, पाली एवं दिव्यांग सेवा सस्थान पाली के संयुक्त तत्वावधान मे रविवार 07.12.2025 को चिमनपुरा रोड स्थित दिव्यांग सेवा सस्थान मे दोपहर 12 से 2 बजे तक विशेष दिव्यांगजनो के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमे कई चिकित्सक निःशुल्क सेवाए देंगे।

महिला सुरक्षा सहयोगी समिति के संस्थापक अध्यक्ष कुलदीप पंवार एवं दिव्यांग सेवा सस्थान के संस्थापक झालाराम देवासी ने बताया कि दिव्यांगजनो की सेवा के लिए आयोजित होने वाले सेवा के पूनित कार्य मे इएनटी विशेषज्ञ डॉ. गौरव कटारिया, फिजिशियन डॉ. भरत सेजू, सर्जन, डॉ. राजेश कुमार, दंत विशेषज्ञ डॉ. विजय बॉस, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. नारायणी मेघवाल, पैथोलॉजिस्ट डॉ. सरिता परिहार, ब्लड बैंक प्रभारी अधिकारी डॉ. मांगीलाल चौधरी एवं फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. विकास परिहार दिव्यांगजनो का निःशुल्क उपचार करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियो को लेकर नसिंग अधिकारी राजूदास वैष्णव, महिला सुरक्षा सहयोगी समिति सचिव अचला शर्मा, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, राजू देवासी आदि जुटे हुए है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................