खुडियाना में राज्य स्तरीय खो खो प्रशिक्षण शिविर में भामाशाहो के द्वारा सम्मान समारोह किया आयोजित
कठूमर (दिनेश लेखी) उपखण्ड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खुडियाना में चल रहे 17 वर्षीय छात्र राज्य स्तरीय खो खो प्रशिक्षण शिविर के मंगलवार को दूसरे दिन गांव के भामाशाह रमाशंकर खंडेलवाल, मंगल राम मीना व अम्बेडकर विकास समिति खुडियाना के द्वारा शिविर का निरीक्षण किया एवं जिले के विभिन्न विद्यालयों से चयनित खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
भामाशाहो ने सभी खिलाड़ियों, शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार मीना, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, अलवर से प्रशिक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त नवीन सिंह चौहान, विद्यालय के पूर्व खिलाड़ी छात्र संजय जाटव ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खिलाड़ी का अम्बेडकर विकास समिति, खुडीयाना एवं भामाशाहो के द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।