कुमावत समाज द्वारा स्नेह मिलन एवं प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित
भीलवाड़ा :(राजकुमार गोयल) कुमावत समाज विकास एवं शोध संस्थान द्वारा स्नेह मिलन एवं प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संस्थान के अध्यक्ष शंकरलाल कुमावत (प्रधान प. स. मांडल) ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शिक्षा, सेवा और उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित कर नई पीढ़ी को प्रेरित करना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक आसींद नानूराम कुमावत रहे, वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रभुलाल कुमावत डीवाईएसपी, बाबूलाल कुमावत पूर्व मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक इफको, महेश चंद्र चेजारा संयुक्त निदेशक उपस्थित रहे। अध्यक्षता ऊंकारलाल कुमावत ने की|
मुख्य अतिथि नानूराम कुमावत ने संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के विकास में शिक्षा, संगठन और नेतृत्व की अहम भूमिका है। उन्होंने राजनीतिक क्षेत्र में समाज बंधुओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि समाज के सक्षम युवाओं को आगे आकर नेतृत्व की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
संस्थान के सचिव समर्थ कुमावत ने बताया कि कार्यक्रम में भीलवाड़ा जिले में निवासरत समाज के विद्यार्थियों, खेल प्रतिभाओं एवं विभिन्न सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को चयनित कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है।
अतिथियों ने सम्मानित प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और स्मृति-चिन्ह प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि समाज की उन्नति शिक्षा, सहयोग और संगठन में निहित है और ऐसे आयोजन प्रेरणादायक वातावरण तैयार करते हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन, युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे
संस्थान के कोषाध्यक्ष श्रवणलाल कुमावत द्वारा संस्थान की संपूर्ण कार्यक्रम का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने संस्थान की आय-व्यय, चलाए जा रहे कार्यक्रमों एवं भावी योजनाओं की जानकारी साझा की।
महेश चन्द्र चेजारा ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, स्कॉलरशिप और रोजगार अवसरों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि समाज के युवाओं को सही मार्गदर्शन और संसाधन मिलें, तो वे न केवल अपने जीवन में प्रगति करेंगे बल्कि समाज के उत्थान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही उन्होंने प्रतिभाशाली छात्रों को पहचान कर उन्हें मंच प्रदान करने तथा प्रोत्साहन देने की आवश्यकता पर जोर दिया
भीलवाड़ा ने समाज में नई ऊर्जा प्रदान करने पर बल देते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर किंतु प्रतिभाशाली युवाओं को सहयोग कर उन्हें आगे बढ़ाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने समाज के सामूहिक प्रयासों से शिक्षा, रोजगार एवं नेतृत्व के अवसरों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए।
शिवराज कुमावत, एडवोकेट एवं जिला परिषद सदस्य भीलवाड़ा ने समाज में नई ऊर्जा प्रदान करने पर बल देते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर किंतु प्रतिभाशाली युवाओं को सहयोग कर उन्हें आगे बढ़ाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने समाज के सामूहिक प्रयासों से शिक्षा, रोजगार एवं नेतृत्व के अवसरों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए
कुमावत समाज विकास संस्थान, शाहपुरा से पधारे भंवरलाल, गोपाल, विपिन कुमावत आदि ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज की एकता, प्रतिभा संवर्धन एवं संगठनात्मक विकास पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। मंच संचालन सत्यनारायण मंडोवरा भीलवाड़ा ने किया