मुस्कान मर्डर केस के दोषी की परेड दोबारा से करवाने पर उप निरीक्षक को सौपा ज्ञापन

Dec 9, 2025 - 14:09
 0
मुस्कान मर्डर केस के दोषी की परेड दोबारा से करवाने पर उप निरीक्षक को सौपा ज्ञापन

मुंडावर (देवराज मीणा) पुलिस थाना मुंडावर के सामने एक युवक द्वारा एक युवती की गला रेतकर निर्मम हत्या के मामले में पुलिस द्वारा 7 दिसंबर को निकाली गई आरोपी की परेड को लेकर पीड़ित परिवार व सर्व समाज ने गंभीर आपत्ति जताई है।

सोमवार को खटीक समाज जिला अध्यक्ष छैल बिहारी किराड़ के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक किशनगढ़बास को ज्ञापन सौंप कर परेड को मात्र औपचारिकता बताकर दोबारा “चेतना परेड” निकालने की मांग की। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि रविवार के अवकाश के दिन तथा शाम के समय परेड निकालने से आमजन की भागीदारी बेहद कम रही, जिससे परेड का उद्देश्य ही निष्फल हो गया। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि आरोपी पर किसी प्रकार का भय, पश्चाताप या कानून का दबाव दिखाई नहीं दिया, जबकि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को कठोर संदेश देना चाहिए था।

सर्व समाज ने यह भी बताया कि परेड के संबंध में न पीड़ित परिवार को और न ही समाज के लोगों को पूर्व सूचना दी गई। इसके चलते परेड सोशल मीडिया और जनसमर्थन से दूर रही, जो न्याय प्रक्रिया पर संदेह उत्पन्न करती है। ज्ञापन में कहा गया कि— परेड खुले बाजारों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों से निकाली जाए। पीड़ित परिवार व समाज को पूर्व सूचना दी जाए।परेड ऐसी हो जिसमें अपराधियों में कानून का भय स्पष्ट दिखे, ताकि समाज में ठोस संदेश जाए कि जघन्य अपराधों पर पुलिस प्रशासन संवेदनशील और कठोर रुख अपनाता है। सर्व समाज ने विश्वास जताया कि पुलिस न्याय के प्रति प्रतिबद्ध है और पीड़ित परिवार की भावनाओं का सम्मान करते हुए उचित कार्रवाई करेगी।इस दौरान कुलदीप जाटव,सुभाष,शेरसिंह सोनम सहित सर्व समाज के लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................