दो दिवसीय ग़ैर आवासीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ
सकट कस्बे के पीएम श्री राउमावि में बुधवार को एसडी एससी व एसएमसी सदस्यों का दो दिवसीय ग़ैर आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ विधालय के प्रधानाचार्य पूरण चंद मीना की अध्यक्षता में शुरू हुआ। इस दौरान ब्लॉक स्तरीय केआरपी रमेश गोस्वामी ने प्रशिक्षण में उपस्थित एसडीएमसी व एसएमसी सदस्यों को प्रशिक्षण के बार में विस्तृत जानकारी दी और उन्होंने सामुदायिक गतिशीलता की अवधारणा हमारा अपना विद्यालय, एसडीएमसी व एसएमसी कर्तव्य भूमिका, विधालय में एमडीएम व शैक्षिक वातावरण को बेहतरीन करने के लिए सभी ने अपने विचार साझा किए।
विधालय के उप प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि इस दो दिवसीय ग़ैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सहित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय प्राथमिक विद्यालय टांकडा बास, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बनी का बास व राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौकी दारों की ढाणी के एसडीएमसी व एसएमसी सदस्यों ने भाग लिया।


