छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचा
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट के गंभीर मामले में शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी आसिफ निवासी गाजूकी को गिरफ्तार कर लिया ।
पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को बाबू शोभाराम कॉलेज में श्रीनाथ परेड भी करवाईं गई इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
एएसआई समरदिन खां ने बताया कि यह घटना 6 दिसंबर की है, जब दो युवकों द्वारा एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करते हुए मारपीट की गई थी। पीड़िता ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि वारदात में आरोपी आसिफ और उसका सहयोगी जिपिन शामिल थे। फिलहाल वह फरार है।

