अभिभाषण मंडल के चुनाव संपन्न अध्यक्ष बने देवेन्द्र

Dec 12, 2025 - 14:39
 0
अभिभाषण मंडल के चुनाव संपन्न अध्यक्ष बने देवेन्द्र

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) अभिभाषक मण्डल राजगढ़ की सत्र 2025-26 की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव शुक्रवार को सम्पन्न हो गए। मुख्य चुनाव अधिकारी राजेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि चुनाव में देवेंद्र शर्मा अध्यक्ष, पुखराज शर्मा उपाध्यक्ष, बलराम शर्मा सचिव, आशीष सिंह सह-सचिव एवं राजकुमार सिंह चौहान अंकेक्षक चुने गए। इससे पूर्व कोषाध्यक्ष पद शोभित पालीवाल को पूर्व ने निर्विरोध घोषित किया गया। कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी देवेंद्र शर्मा ने 82 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वन्दी राकेश जांगिड़ को 29 मतों के अंतर से हराकर अध्यक्ष पद की सीट पर कब्जा कर लिया।

 उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी पुखराज शर्मा ने 50 मत प्राप्त कर सुभाष चंद शर्मा को 04 मतों के अंतर से परास्त कर सीट पर विजय प्राप्त की। सचिव पद के प्रत्याशी बलराम शर्मा ने 83 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वन्दी जितेंद्र कुमार सैनी को 36 मतों से हराकर सचिव पद की सीट पर जीत हासिल की। सह-सचिव पद के प्रत्याशी आशीष सिंह ने 80 मत प्राप्त कर भगवान सहाय शर्मा को 26 मतों के अंतर से हराकर सह सचिव की सीट पर कब्जा कर लिया है। अंकेक्षक पद के प्रत्याशी राजकुमार सिंह चौहान ने अपने प्रतिद्वन्दी प्रेम किशोर शर्मा को 25 मतों के अंतर से हराकर विजय प्राप्त की। कुल 147 में से 136 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचित घोषित किए गए विजयी प्रत्याशियों का अभिभाषकों ने फूलमालाएं एवं साफा पहनाकर स्वागत किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................