रैणागिरी धाम में 51 दिवसीय अखंड रामायण पाठ शुरू: 6 फरवरी को भरेगा बाबा शीतल दास का लक्खी मेला

Dec 17, 2025 - 11:35
 0
रैणागिरी धाम में 51 दिवसीय अखंड रामायण पाठ शुरू: 6 फरवरी को भरेगा बाबा शीतल दास का लक्खी मेला

खैरथल (हीरालाल भूरानी) समीपवर्ती श्री श्री 1008 श्री शीतल दास आश्रम रैणागिरी धाम में मंगलवार को 51 दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह आयोजन वार्षिक मेले के उपलक्ष्य में बेनामी पीठाधीश्वर स्वामी बालकादेवाचार्यजी महाराज के सानिध्य में हुआ ।आचार्य विष्णु जैमन ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन कराया।
इस अवसर पर आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। दूर-दराज से आए संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की उपस्थिति में अखण्ड रामायण पाठ की शुरुआत हुई। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
बेनामी पीठाधीश्वर स्वामी बालकादेवाचार्य महाराज ने जानकारी दी कि परम पूज्य बाबा शीतल दास जी का वार्षिक मेला आगामी 6 फरवरी को श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित होगा। मेले के अवसर पर आश्रम रैणागिरी धाम में पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान होंगे, जिनमें संत प्रवचन, भजन-कीर्तन, हवन-यज्ञ, अखण्ड रामायण पाठ और विशाल भंडारा जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।
स्वामीजी ने कहा कि बाबा शीतलदास की तपोभूमि रैणागिरी धाम सदियों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रही है। यहां आयोजित होने वाले धार्मिक अनुष्ठान समाज में सद्भाव, शांति और धार्मिक चेतना का संदेश देते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से मेले में पहुंचकर धर्म लाभअर्जित करने की अपील की।  कार्यक्रम के दौरान आश्रम से जुड़े सेवाभावी कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने व्यवस्थाओं को संभाला। अखण्ड रामायण पाठ के शुभारंभके साथ ही क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बन गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है