जन जागरूकता विकसित करने हेतु वाटरशेड महोत्सव का आयोजन

Dec 17, 2025 - 11:30
 0
जन जागरूकता विकसित करने हेतु वाटरशेड महोत्सव का आयोजन

सकट (अलवर) प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के अंतर्गत जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग के तत्वाधान में जल ग्रहण विकास गतिविधियों के संबंध में जन भागीदारी बढ़ाने एवं जन जागरूकता विकसित करने हेतु कुंडला ग्राम पंचायत के देवती गांव में वाटरशेड महोत्सव का आयोजन किया गया। जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग द्वारा पीएमकेएसवाई 2.0 के अंतर्गत अब तक एनीकट मिनी परकोलेशन टैंक ,अमृत सरोवर ,चारागाह विकास कार्य एवं अर्दन चेक डैम आदि के कुल 138 कार्य पिछले 2 वर्षों में पूर्ण कराया जा चुके हैं। ग्राम पंचायत कुंडला नाथलवाडा, सकट , बीघोता,राजपुर बड़ा एवं टोडा जयसिंहपूरा के 22 ग्रामों जो कि इस परियोजना में सम्मिलित है उक्त ग्राम पंचायत में पूर्व में जहां पुराने कुएं सूख चुके थे जो प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के जल संरक्षण के निर्माण कार्यों के कारण वर्तमान में उनका वाटर लेवल जमीन स्तर सात से आठ एवं 20 फीट नीचे ही पानी उपलब्ध है वर्तमान में परियोजना क्षेत्र में 2856 हेक्टर में कुओं से सिंचाई की जा रही है वाटरशेड महोत्सव में मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य राजेंद्र तिवाड़ी थे,वही विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य  सुरेश प्रधान,सकट सरपंच प्रतिनिधि फूलचंद सैनी,नाथल वाड़ा सरपंच मुकेश मंडावरी रहे।अध्यक्षता सरपंच राजेश कुमार बैरवा ने की। कार्यक्रम के दौरान अतिथियो द्वारा कैलेण्डर का विमोचन, श्रमदान पौधरोपण करने के बाद दो एनिकटो का लोकार्पण किया और जलसंरक्षण की शपथ ली। इस मौके पर जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग पंचायत समिति राजगढ़ के अधिशाषी अभियंता प्रहलाद मीणा , सहायक अभियंता नटवर सिंह एवं कनिष्ठ अभियंता नवीन कुमार शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है