जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने किया जिला स्तरीय प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, जिले की 'विकास पुस्तिका' का भी किया विमोचन

Dec 17, 2025 - 11:59
 0
जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने किया जिला स्तरीय प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, जिले की 'विकास पुस्तिका' का भी किया विमोचन
डीग16 दिसंबर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने और लोककल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से मंगलवार को डीग के किशन लाल जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने फीता काटकर  विधिवत शुभारंभ करते हुए डीग जिले की प्रगति और विकास कार्यों पर आधारित विशेष 'जिला विकास पुस्तिका' का विमोचन भी किया।
उद्घाटन के पश्चात जिला कलेक्टर कौशल ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में फ्लैक्स और पैनलों के माध्यम से राज्य और केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत ढांचे और कृषि क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व प्रगति को दर्शाया गया है।
प्रदर्शनी में  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के विजन 'विकसित भारत-विकसित राजस्थान' को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों, स्काउट-गाइड्स और आम नागरिकों ने बड़े उत्साह के साथ प्रदर्शनी को देखा और सरकारी योजनाओं की जानकारी ली।
 पुस्तिका में डीग के विकास का लेखा-जोखा 
विमोचन समारोह के दौरान जिला कलेक्टर  उत्सव कौशल ने कहा कि 'जिला विकास पुस्तिका' में डीग जिले में पिछले कार्यकाल में हुए विकास कार्यों, नवाचारों और भविष्य की योजनाओं का विस्तृत संकलन है। यह पुस्तिका आमजन को सरकार के कार्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
 कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन सिंह, संयुक्त निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग जगदीश प्रसाद, उपनिदेशक (सांख्यिकी विभाग)  विकास कुमार शर्मा,  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय सिंघल, जिला रसद अधिकारी भागूराम महला, जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारीकुलदीप सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और स्कूल कर्मचारी मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................