ट्रांसफार्मर के चारों ओर कूड़ा, हादसे का खतरा

Dec 17, 2025 - 11:51
Dec 17, 2025 - 11:55
 0
ट्रांसफार्मर के चारों ओर कूड़ा, हादसे का खतरा

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन 

नगर पालिका के कस्बे में  वार्ड संख्या 22 में सैनी मोहल्ले के पास पथवारी वालीमाता के रास्ते पर ट्रांसफार्मर के नीचे लगे कूड़े के ढेर में प्रतिदिन आग लग जाने के कारण धुंआ धार हो जाता है। जिससे प्रदूषण फैला रहता है ।यहां के वाशिंदों एवं राहगीरों को सांस लेना भी दूभर हो गया है।     
वार्ड नंबर 22 में ट्रांसफार्मर के नीचे  की ओर कूड़े के ढेर लगे हैं। लोग यहां रोजाना कचरा फेंक रहे हैं। इससे जगह-जगह गंदगी और बदबू फैल गई है। हालत ये हैं कि बिजली बोर्ड के कर्मचारी भी अब वहां जाना नहीं चाहते, उन्हें उसी गंदगी में खड़े होकर काम करना पड़ता है। मोहल्ले वासियों का कहना है कि ट्रांसफार्मर के पास कूड़ा जमा होना खतरनाक है। सड़े हुए कचरे से गैस निकलती है और कभी भी आग लग सकती है। लोगों ने मांग की है कि ट्रांसफार्मर के नीचे सफाई कर्मी कूड़ा नहीं डालें यहां कचरा इनके द्वारा डाला जाता है। कूड़ा संग्रह देखकर लोग भी वहीं पर कूड़ा डाल देते हैं ।यहां कूड़ा न फेंकने से संबंधित बोर्ड लगाए जाएं। एवं सफाई कर्मियों को भी पाबंद किया जाए। जो लोग वहां कचरा फेंकते हैं, उन पर जुर्माना लगाया जाए। ग्रामीणों का नगर पालिका प्रशासन से कहना है कि अगर जल्द सफाई नहीं की गई तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। वार्ड वासियों ने इसकी लिखित में शिकायत नगर पालिका को दे दी गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................