गांव गोठ में 33 केवी बिजली लाइन को लेकर ग्रामीणों का धरना आठवें दिन भी जारी

Dec 17, 2025 - 12:04
 0
गांव गोठ में 33 केवी बिजली लाइन को लेकर ग्रामीणों का धरना आठवें दिन भी जारी

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 
राजगढ़ बांदीकुई सड़क मार्ग पर स्थित गोठ ग्राम में बिजली विभाग द्वारा प्रस्तावित 33 केवी विद्युत लाइन को गांव के बाहर से नही लेने जाने देने की मांग को लेकर ग्रामीणों का शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन बुधवार को दसवें दिन भी जारी रहा। लेकिन बावजूद इसके अभी तक प्रशासन एवं संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।

धरने पर बैठे ग्रामीणों ने एवं समाज सेवी राजेश शर्मा अध्यक्ष ब्राह्मण समाज राजगढ़ ने प्रशासन को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि 22 दिसंबर 2025 तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया और 33 केवी लाइन को गांव के बाहर से नहीं  ले जाने देगे का आदेश जारी नहीं किया गया, तो वे आंदोलन को और उग्र करने के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि ऐसी स्थिति की समस्त जिम्मेदारी प्रशासन एवं बिजली विभाग की होगी।
ग्रामीणों का कहना है कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक है, लेकिन प्रशासन की लगातार उदासीनता उन्हें कठोर कदम उठाने के लिए विवश कर रही है। उन्होंने जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर उचित निर्णय लेने की मांग की है। समस्त ग्रामीणों ने दोहराया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................