श्री आदि गौड़ ब्राह्मण सेवा समिति रामगढ़ द्वारा चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित, 19 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

Nov 20, 2026 - 18:09
 0
श्री आदि गौड़ ब्राह्मण सेवा समिति रामगढ़ द्वारा चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित, 19 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

रामगढ़, अलवर (अमित भारद्वाज)। श्री आदि गौड़ ब्राह्मण सेवा समिति, रामगढ़ के तत्वावधान में कस्बे के रेलवे फाटक के समीप स्थित जैन रसिया मैदान पर चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 19 वर-वधू के जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया।

अतिथियों का किया गया भव्य स्वागत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह एवं श्री आदि गौड़ ब्राह्मण समाज अलवर के जिला अध्यक्ष पंडित पंकज दीक्षित उपस्थित रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में रामगढ़ नगर पालिका चेयरमैन प्रेम सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, उप चेयरमैन राजन सिंह, पार्षद महावीर प्रसाद शर्मा, अविनाश यादव, पार्षद हितेश बसवाल और पार्षद जगदीश चंद्र वशिष्ठ ने शिरकत की।

समारोह में पधारे सभी अतिथियों का ब्राह्मण सेवा समिति के अध्यक्ष भूदेव मिश्रा, महामंत्री धर्मपाल भारद्वाज, कोषाध्यक्ष बाबूलाल मिश्रा, उपाध्यक्ष वासुदेव शर्मा, मीडिया प्रभारी राजकुमार कश्यप, बाबूलाल शर्मा, घनश्याम शर्मा और सुभाष शर्मा द्वारा साफा बांधकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

समाज की ओर से किया गया कन्यादान इस पुनीत अवसर पर रामगढ़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा, कृष्ण शर्मा एडवोकेट, पत्रकार अमित भारद्वाज, गजेंद्र शर्मा और कान्हा शर्मा ने संपूर्ण रामगढ़ ब्राह्मण समाज की ओर से नवविवाहित जोड़ों को कन्यादान के रूप में उपहार एवं सहयोग राशि प्रदान कर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................