फॉलो अप शिविर में चार लाभार्थियों को आवासीय पट्टे किए वितरित

Dec 19, 2025 - 12:57
 0
फॉलो अप शिविर में चार लाभार्थियों को आवासीय पट्टे किए वितरित

सकट (अलवर) क्षेत्र की राजपुर बड़ा ग्राम पंचायत स्थित अटल सेवा केंद्र भवन परिसर में शुक्रवार को ग्रामीण सेवा फॉलो अप शिविर का आयोजन हुआ। शिविर के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के द्वारा चार लाभार्थियों को आवासीय पट्टे वितरित किए गए वहीं रसद विभाग के द्वारा 15 उपभोक्ताओं की केवाईसी की, ऊर्जा विभाग के द्वारा बिजली के ढीले तारों को ठीक करवा गया तथा राजस्व विभाग के द्वारा नामांतरण आदि के कार्य किए गए। शिविर में राजगढ़ तहसीलदार कल्याण साहय मीना, विकास अधिकारी विक्रम सिंह गुर्जर, ग्राम पंचायत सरपंच एवं प्रशासक अंजना शर्मा, मुकेश मंडावरी, ग्राम विकास अधिकारी नरेंद्र शर्मा, ललित मीणा,खेलाबाई मीणा पूजा गुर्जर, कानूनगो राम मुकेश मीना, राजेश शर्मा,पटवारी मनीष मीना,दीपक शर्मा सहित 21 विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................