मोबाइल वैन द्वारा विधिक जागरूकता शिविर में आमजन को कानूनों की दी जानकारी, बाल विवाह रोकथाम की दिलाई शपथ

Jan 23, 2026 - 12:13
 0
मोबाइल वैन द्वारा विधिक जागरूकता शिविर में आमजन को कानूनों की दी जानकारी,  बाल विवाह रोकथाम की दिलाई शपथ

कठूमर (दिनेश लेखी) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर के अध्यक्ष अनंत भंडारी जिला एवं सेशन न्यायाधीश अलवर के निर्देशानुसार लगातार तीसरे दिन कठूमर तालुका न्यायक्षेत्र में मोबाइल वैन द्वारा विधिक जागरूकता का प्रसार किया गया। कार्यक्रम के दौरान मोबाइल वैन द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हुल्याना में, अटल सेवा केंद्र टिकरी, एवं ग्राम पंचायत मैंथना में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन कर वृहद स्तर पर आमजन को विधिक जानकारी दी गई। 

शिविर में पीएलवी तालेश्वर प्रसाद, विश्वेंद्र सिंह एवं योगेश चौहान मोबाइल वैन के पुरुषोत्तम शर्मा ने बाल विवाह, स्थायी लोक अदालत, कन्या भ्रूण हत्या, मध्यस्थता आदि कानूनों की जानकारी दी एवं आमजन को बाल विवाह ना करने की शपथ दिलवाई। शिविरों के दौरान टिकरी व मैथना ग्राम विकास अधिकारी चंद्रेश गुप्ता, विद्यालय प्रधानाचार्य गजेन्द्र सिंह मीणा मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है