नसवारी मे 'ग्रामीण समस्या समाधान शिविर' का CEO ने किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी; VDO के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
गोविन्दगढ़, (अलवर)गोविन्दगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के भू-अभिलेख निरीक्षक मुख्यालय नसवारी में सोमवार को 'ग्रामीण समस्या समाधान शिविर' का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला परिषद अलवर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सालूखे गौरव रविंद्र औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे।
निरीक्षण में मिली खामियां:
शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद CEO ने नसवारी पंचायत की सफाई व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गांव में जगह-जगह गंदगी और खराब सफाई व्यवस्था देख मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने गहरा असंतोष व्यक्त किया।
VDO पर कार्रवाई के निर्देश:
सफाई व्यवस्था में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए CEO सालूखे गौरव रविंद्र ने विकास अधिकारी (BDO) रमेश गुर्जर को मौके पर ही निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) आनंद कुमार जाटव के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव तैयार कर भिजवाने के निर्देश दिए हैं।