राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर “नैतिक शिक्षा “थीम के साथ आयोजित

Dec 22, 2025 - 12:44
 0
राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर “नैतिक शिक्षा “थीम के साथ आयोजित

गोविन्दगढ़, (अलवर) राजकीय महाविद्यालय गोविन्दगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनो इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय शिविर कार्यक्रम के पांचवे दिन के शिविर कार्यक्रम की शुरुवात “नैतिक शिक्षा “थीम के साथ किया गया 
प्रथम इकाई के प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर खियाराम तथा दुसरी इकाई के प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार ने पाचवे दिन के शिविर की शुरुआत सरस्वती वंदना तथा लक्ष्य गीत से करवाया ।

आज के कार्यक्रम में मुख्यवक्ता डॉ बसंत कुमार परसोया तहसीलदार गोविंदगढ़ ने विद्यार्थीयो को नैतिक मूल्यों और आदर्श बाते बताई।  इसमे सच्चाई ,ईमानदारी एक दूसरे का सहयोग जिम्मेदारी और कर्तव्य पालन की शिक्षा दी था। प्रतियोगी परीक्षाओ के बारे में जानकारी दी । इसके बाद स्वयंसेवकों द्वारा महाविधालय में श्रमदान करके सामूहिक टीम भावना का परिचय दिया ।पवन साहू ग्रुप के सदस्यों द्वारा नास्ता और भोजन की व्यवस्था की गई तथा खेल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया  अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन किया गया । इस दौरान प्राचार्य प्रदीप कुमार महोलिया तथा संकाय सदस्य असिस्टेंट प्रोफेसर रामनारायण विजेंद्र कुमार शेलेंद्र कुमार व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................