कलश यात्रा निकाली: विशाल 11 कुंडात्मक श्री शिवशक्ति रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ

Dec 22, 2025 - 12:40
Dec 22, 2025 - 14:29
 0
कलश यात्रा निकाली: विशाल 11 कुंडात्मक श्री शिवशक्ति रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ

गोविन्दगढ़, (अलवर) बडौदामेव के समीपवर्ती ग्राम बाई की पहाड़ियों पर स्थित नीलकंठ मंदिर पर श्री श्री 108 रतन दास महाराज व महेश दास महाराज के नेतृत्व में विशाल 11कुंडात्मक श्री शिवशक्ति रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को हुआ ।
मास्टर मुरारी लाल गुर्जर ने बताया की बाई की पहाड़ियों पर स्थित नीलकंठ मंदिर पर ग्रामीणों के सहयोग से 9 दिवसीय 11 कुंडात्मक श्री शिवशक्ति रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को हुआ ।
महायज्ञ से पूर्व प्रात महिलाओ द्वारा कलश यात्रा निकाली गई जो की करीब 4 किलो मीटर की दूरी तय कर बाई के नीलकंठ मंदिर पर पहुंची कलश यात्रा के बाद दोपहर 12,15 बजे  मंडप प्रवेश कर 11 कुंडात्मक श्री शिवशक्ति रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ किया गया । आज मंगलवार 23 से 30 दिसंबर तक प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक 11 कुंडात्मक श्री शिवशक्ति रुद्र महायज्ञ का आयोजन होगा तथा दोपहर 12 :15 बजे से 4 बजे तक कथा वाचक नरसी दास महाराज द्वारा भागवत कथा सुनाई जाएगी ।
30 दिसंबर को 11 कुंडात्मक श्री शिवशक्ति रुद्र महायज्ञ व कथा के  समापन पर  पूर्णाहुति के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा ।
इस दौरान यज्ञाचार्य दिनेश त्रिवेदी ,सह यज्ञाचार्य रमाकांत ,आचार्य बलराम दास,विश्राम गुर्जर ,लक्की ठेकेदार,रामावतार,सुरेश ठेकेदार,कृष्ण,सतीश, नेमीचंद पटेल सहित अन्य ग्राम वासी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................