स्वर्णकार समाज जिला अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष पद की नामांकन प्रक्रिया पूर्ण, चुनाव 28 दिसम्बर को छ तहसील मुख्यालयों पर

Dec 22, 2025 - 13:12
 0
स्वर्णकार समाज जिला अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष पद की नामांकन प्रक्रिया पूर्ण, चुनाव 28 दिसम्बर को छ तहसील मुख्यालयों पर

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। जिला डीडवाना कुचामन मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था (रजि) के जिला अध्यक्ष एवं तहसील अध्यक्ष पद के नामांकन की प्रक्रिया रविवार को रुद्राक्ष रिसोर्ट, बाइपास रोड, कुचामनसिटी पर पूरी हुई। राजस्थान प्रदेश मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था (रजि) के संगठन मंत्री कैलाशचंद धतुरा के पर्यवेक्षण में मुख्य चुनाव अधिकारी प्रेमराज सोलीवाल मेड़ता सिटी, अतिरिक्त चुनाव अधिकारी संतोष अग्रोया अजमेर, गोरधनलाल सहदेव अजमेर, पुरुषोत्तम तोषावड डेगाना तथा चुनाव प्रबंधक कालूराम रोडा अजमेर के नेतृत्व में चुनाव आवेदन प्राप्त करने का कार्य प्रारंभ हुआ। निश्चित समय में प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच करने के बाद तथा नाम वापसी के बाद सभी प्रत्याशियों की सूची जारी की गई।
अंतिम सूची के अनुसार जिला अध्यक्ष पद के लिए महावीर प्रसाद जाटावत बेमोठ-डीडवाना,  नवल-किशोर कठरातला कुचामन सिटी तथा परमानंद डांवर कुचामन सिटी को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।
लाडनूं तहसील अध्यक्ष पद के लिए महेश कुमार तोषावड निम्बी-जोधा, डीडवाना तहसील अध्यक्ष पद के लिए मनोजकुमार सारडीवाल छोटी खाटू, नावां तहसील अध्यक्ष पद के लिए अनिलकुमार बामलवा नावां सभी का एक ही नामांकन प्रस्तुत किये जाने से निर्विरोध प्रत्याशी रहे, जिनके निर्वाचन की प्रक्रिया 28 दिसम्बर को अन्य सभी तहसील अध्यक्षो के निर्वाचन के साथ पूरी होगी।
कुचामन तहसील अध्यक्ष पद के लिए महावीर प्रसाद तोषावड तथा पुखराज मिरींडिया प्रत्याशी रहे, मकराना तहसील अध्यक्ष पद के लिए दिनेश कुमार तोषावड बोरावड़ तथा मनोजकुमार डांवर बुडसू प्रत्याशी रहे, परबतसर तहसील अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार रोडा जावला तथा चंद्रप्रकाश बबेलिया परबतसर प्रत्याशी रहे। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए जिनका चुनाव जिला अध्यक्ष पद के चुनाव के साथ सभी छ तहसील मुख्यालयों पर 28 दिसम्बर को होंगे।
जिला संस्था की वर्तमान कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष मोहनलाल मायछ, जिला महामंत्री शांतिस्वरूप सहदेव, जिला कोषाध्यक्ष रामचन्द्र रोडा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज रोडा, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम रोडा, जिला कार्यालय उपाध्यक्ष सुनील धूपड, नावां तहसील अध्यक्ष बनवारीलाल जंवडा, कुचामन तहसील अध्यक्ष परमानंद मायछ, मकराना तहसील अध्यक्ष जयप्रकाश तोषावड, परबतसर तहसील अध्यक्ष कन्हैयालाल लावट, संस्था के नागौर जिलाध्यक्ष मनोज कड़ेल, पुर्व जिलाध्यक्ष रामानंद अग्रोया, पुर्व कोषाध्यक्ष रामदयाल जाटावत, जिला संस्थान के संरक्षक मदनलाल रोडा, संस्था की वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य और सैंकड़ों की संख्या में समाज बन्धु उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता के लिए कुचामन स्वर्णकार समाज बंधुओं की विशेष उपस्थिति और एकजुट होकर समाज सेवा की भावना से सभी का स्वागत एवं व्यवस्थाये श्रेष्ठ रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................