अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिवाकरी के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही गंभीर हालत हो गया।
घायल युवक को तुरंत अलवर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिजन अर्जुन ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक का नाम देवकीनंदन पुत्र हरि सिंह निवासी हादरेडा का रहने वाला था। वह दिवाकरी क्षेत्र में किराए पर रहकर रंग पेंट का कार्य करता था और अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।
परिजनों के अनुसार, देवकीनंदन बीते दिन राजगढ़ की ओर अपने काम से गया हुआ था। काम खत्म करने के बाद वह देर शाम अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान दिवाकरी के पास तेज रफ्तार से आए एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही वैशाली नगर थाना पुलिस जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

