राष्ट्रीय किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन

Dec 23, 2025 - 13:34
 0
राष्ट्रीय किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता)  कस्बे के एक निजी गार्डन में लुपिन ह्यूमन वेलफेयर एण्ड़ रिसर्च फाउण्डेशन, अलवर द्वारा राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर कृषक गोष्ठी व कृषक प्रर्दशनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजगढ़ उपखण्ड अधिकारी, कॉर्डिनेटर बायफ जेके सिंह व बलराम सोलंकी,पशुपालन अधिकारी मोहन लाल एवं संस्था के स्टेट हेड अनिल गुप्ता  के मुख्य आतिथ्य में दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
 इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी  द्वारा कृषक प्रदर्शनी का अवलोकन कर संचालित कार्यक्रमों की सराहना की । पशुपालन अधिकारी मोहन लाल ने बताया कि संस्था स्वास्थ्य व कृषि के क्षेत्र में कार्य कर रही है तथा पशुओं में मौसमी बीमारी जैसे गलघोंटू, खुरपका मुंहपका, कृत्रिम गर्भधारण आदि के बारे में व विभागीय योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी। जेके सिंह व बलराम सोलंकी ने  पशुओं में कृत्रिम गर्भधान  के बारे मे  विस्तार से जानकारी दी गई l 

संस्था के स्टेट हेड अनिल गुप्ता ने किसान दिवस पर सभी किसानो को शुभकामनाएं दी तथा बताया कि संस्था जिले में दस हजार किसानों के साथ कृषि आधारित आजीविका सशक्तिकरण बढ़ाने के लिए कार्य कर रही संस्था द्वारा राजगढ़ व मालाखेड़ा ब्लॉक में दो किसान उत्पादक संगठन संचालित किए जा रहे संगठन के माध्यम से किसान अपनी आय में बढोतरी कर रहे हैं तथा उन्होने बताया कि वर्तमान परिस्थिति में मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन की आवश यकता पर बल दिया इसका एकमात्र विकल्प खेत में किसानो को मिट्टी की जॉंच के उपरान्त ही संतुलित पोषक तत्वों का उपयोग किया जावें इसके साथ ही किसानेा केा जैविक व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर बल दिया। 
इस अवसर पर ब्लॉक  राजगढ़ के क्लस्टर मैनेजर भगवान सहाय, दीपक महाजन व परियोजना से जुड़े सभी स्टाफ उपस्थित रहे  एवं सहयोग प्रदान किया l कार्यक्रम में 200 से अधिक पुरुष और महिला किसानो ने भाग लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................