स्टेट बॉक्सिंग संघ ने खरसनकी निवासी डॉ खान को किया सम्मानित
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) जिले के लक्ष्मणगढ़ तहसील क्षेत्र के गांव खरसनकी निवासी डॉ जुबेर खान को राजस्थान बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया गया।
स्टेट बॉक्सिंग संघ के सचिव नरेंद्र निर्वाण ने बताया कि अजमेर के सरवाड़ में सीनियर महिला स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के दौरान डॉ जुबेर खान को राजस्थान बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया गया।
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की समिति के सदस्य रह चुके जिला डॉ जुबेर खान ने राज्य के स्कूल खेलों में बॉक्सिंग को शामिल करवाने में अहम भूमिका निभाई तथा फिजिकल एजुकेशन के अंतर्गत बॉक्सिंग खेल में पीएचडी कर चुके हैं। डॉ खान के सम्मान के दौरान राज्य बॉक्सिंग संघ सचिव नरेंद्र निर्वाण व अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, मोइनुल्ला, नत्थू निर्वाण, डॉ राकेश चाहर, राजेंद्र राठौड़ आदि मौजूद थे।