सुशासन दिवस पर राजकीय कार्यालयों में पुष्पांजलि व सुशासन शपथ कार्यक्रम

Dec 24, 2025 - 13:58
 0
सुशासन दिवस पर राजकीय कार्यालयों में पुष्पांजलि व सुशासन शपथ कार्यक्रम

भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने एवं सुशासन दिवस के अवसर पर 25 दिसंबर, गुरुवार को राज्य के समस्त राजकीय कार्यालयों एवं राजकीय उपक्रमों में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने तथा सुशासन शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि 25 दिसंबर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस को राज्य में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम स्तर तक के समस्त राजकीय कार्यालयों एवं उपक्रमों में स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रातः 9.30 बजे सुशासन की शपथ दिलाई जाएगी।
उन्होंने निर्देश दिए कि जिला स्तरीय कार्यालयों सहित अधीनस्थ समस्त राजकीय कार्यालयों एवं उपक्रमों में सुशासन शपथ कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कार्यक्रम के फोटोग्राफ एवं समाचार राज्य सरकार के दो वर्ष की उपलब्धियों को दर्शाने हेतु आयोजना विभाग के पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड किए जाएं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................