अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर सुशासन दिवस:गोविन्दगढ़ एसडीएम ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ
गोविंदगढ़ (अलवर) पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस गुरुवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान अलवर के गोविन्दगढ़ में सुशासन दिवस के अवसर पर उपखण्ड अधिकारी ऐश्वर्यम प्रजापति ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन के उच्चतम मापदंडों को आत्मसात करने की शपथ दिलाई। यह कार्यक्रम तहसील परिसर के वीसी रूम में आयोजित किया गया।
इस दौरान तहसीलदार बसंत कुमार और सीबीईओ विश्वजीत, खंड विकास अधिकारी, JEN जलदाय विभाग सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पारदर्शिता, जवाबदेही, समयबद्धता और जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने की शपथ भी ली।
बता दें... भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य वाजपेयी द्वारा प्रतिपादित सुशासन के मूल्यों के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है।