गृह राज्य मंत्री बेढ़म ने 90 लाख की लागत से 2 किमी डामरीकरण और 100 लाख से 2.12 किमी सीसी सड़कों का किया लोकार्पण
डीग (नीरज जैन) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में चल रहे अवसंरचना सुदृढ़ीकरण के महा-अभियान को नगर विधानसभा क्षेत्र में नई ऊंचाइयां प्रदान करते हुए गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने गुरुवार को क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात दी। बेढम ने 1 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से नव-निर्मित दो प्रमुख सड़क परियोजनाओं का विधिवत फीता काटकर लोकार्पण किया। इन सड़कों के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिलेगी।
गृह राज्य मंत्री बेढम ने सबसे पहले ग्रामीण क्षेत्र की जीवन रेखा मानी जाने वाली नदबई रोड से सारंगपुर तक की सड़क का लोकार्पण किया।लोकार्पण समारोह में जनसमूह को संबोधित करते हुए गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि सड़कें केवल गिट्टी और डामर का मिश्रण नहीं होतीं, बल्कि ये गांवों की खुशहाली का रास्ता होती हैं।अब सारंगपुर और आसपास के किसानों को अब अपनी उपज मंडी तक ले जाने में आसानी होगी और समय की बचत होगी।"
इसके बाद मंत्री बेढम ने नगर पालिका क्षेत्र बृजनगर में शहरी विकास को गति देते हुए विभिन्न सीसी सड़कों का लोकार्पण किया।
2.12 किलोमीटर लंबी उच्च गुणवत्ता वाली सीसी सड़को की।
1 करोड़ रूपये है।इन सड़कों के बनने से बृजनगर के निवासियों को लंबे समय से व्याप्त जलभराव, कीचड़ और टूटी सड़कों की समस्या से स्थायी मुक्ति मिल गई है। इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री बेढम ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की स्पष्ट मंशा है कि प्रदेश का कोई भी ढाणी या मजरा पक्की सड़क से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि बृजनगर विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश का 'आदर्श इंफ्रास्ट्रक्चर हब' बनाना मेरा संकल्प है। आज हुआ यह 1.90 करोड़ का लोकार्पण उसी दिशा में बढ़ा एक ठोस कदम है।"
उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग और नगर पालिका के अभियंताओं को मंच से ही कड़े निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से रत्ती भर भी समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। जनता का पैसा, जनता के हित में पूरी ईमानदारी से लगना चाहिए।
जनता ने ली राहत की सांस
लोकार्पण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने मंत्री बेढम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन सड़कों की मांग वर्षों से लंबित थी। नई सड़कों के बनने से न केवल वाहन चालकों को राहत मिलेगी, बल्कि धूल से होने वाले प्रदूषण से भी निजात मिलेगी।


