कठूमर पंचायत समिति मुख्यालय एवं ग्राम पंचायतों पर सुशासन दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआआयोजित

Dec 25, 2025 - 13:58
 0
कठूमर पंचायत समिति मुख्यालय एवं ग्राम पंचायतों पर सुशासन दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआआयोजित

कठूमर (दिनेश लेखी) भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वः अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरूवार को कठूमर पंचायत समिति मुख्यालय सहित ग्राम पंचायत कार्यालयो में पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकास अधिकारी शिवराम मीणा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ की गई।
विकास अधिकारी ने कहा कि सुशासन का अर्थ केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील प्रशासन के माध्यम से जनता को गुणवत्तापूर्ण सेवा देने का मार्गदर्शन करता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपने कार्यों में निष्पक्षता और ईमानदारी बनाए रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के माध्यम से उपखंड कार्यालय ने सुशासन के सिद्धांतों को अपनाने और उन्हें व्यवहार में उतारने का संदेश दिया। इधर ग्राम पंचायत तसई सरपंच मुकेश सिंह चौहान ने अटल सेवा केंद्र पर भारत रत्न स्वः अटल बिहारी वाजपेई की जयंती सुशासन के दिवस में मनाई तथा श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी विष्णु बंसल, ओमवीर चौधरी, मनोज भारद्वाज, रिमांशु शर्मा जीतू शर्मा, राजेंद्र सिंह, बच्चू चौधरी आदि मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................